"ABVV और PM-USHA द्वारा 'सांस्कृतिक मूल्य और हिंदी साहित्य' पर परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन आयोजित।"
About Program
आज, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं पी.एम. उषा के संयुक्त तत्वावधान में *“सांस्कृतिक मूल्यों एवं हिंदी साहित्य”* विषय पर परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी (बालक वर्ग) शेख आफ़रीदी एवं कार्यक्रम अधिकारी (बालिका वर्ग) श्रीमती हिमानी तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
सड़क सुरक्षा हेतु DLS कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने पुलिस ग्राउंड में की वॉकथन और एरोबिक्स।
About Program
"सडक सुरक्षा माह 2026" के अंतर्गत आज पुलिस ग्राउंड में "वॉकथन एवं एरोबिक्स" का आयोजन किया गया, जिसमे डी.एल.एस. महाविद्यालय के रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने पदयात्रा व ज़ुम्बा के द्वारा जागरूकता का संदेश दिया । (04-01-2026)
“छत्तीसगढ़ अंचल : विकसित छत्तीसगढ़ @2047 – कार्ययोजना” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ।
About Program
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) में “छत्तीसगढ़ अंचल : विकसित छत्तीसगढ़ @2047 – कार्ययोजना” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय ओ.पी. चौधरी जी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। इस अवसर पर हमारे महाविद्यालय से रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी एवं हिमानी तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही श्रीमती रसिका लोनकर (बीएड विभाग) में शोधार्थी के रूप में सहभागिता दी। (07-01-2026)
सड़क सुरक्षा बाइक रैली: NSS स्वयंसेवकों ने फैलाई हेलमेट जागरूकता।
About Program
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत (2-1-2026) प्रात: अरपा रिवर व्यू बिलासपुर से एक विशाल हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया l हेलमेट बाइक रैली में हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने शामिल होकर हेलमेट के प्रति आम जनों को जागरूक किया।
भारत सरकार की GST एवं विकसित भारत प्रदर्शनी में NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता।
About Program
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सीबीसी, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा जीएसटी 2.0 एवं विकसित भारत विषय पर विशेष मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन उर्जा शिक्षा उद्यान, राजकिशोर नगर, बिलासपुर में किया गया , कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की l (10-01-2026)
राजभाषा सम्मेलन बैठक: तैयारी चर्चा में कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी की सहभागिता।
About Program
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नौवें प्रांतीय सम्मेलन (10–11 जनवरी) की तैयारी हेतु डॉ. विनय कुमार पाठक सर के मुख्य आतिथ्य में आज संस्कार भवन सरकण्डा में आयोजित बैठक में महाविद्यालय से रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी उपस्थित रहे l
छत्तीसगढ़ राजभाषा सम्मेलन 2026: उद्घाटन सत्र में DLS महाविद्यालय की NSS इकाई शामिल।
About Program
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित नौवां प्रांतीय द्वि-दिवसीय सम्मेलन सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में दिनांक 10 एवं 11 जनवरी 2026 को संपन्न हो रहा है। इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को डी.एल.एस. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, डॉ. विनय पाठक, डॉ. राघवेंद्र दुबे, मीर अली मीर सहित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी एवं हिमानी तिवारी के साथ स्वयंसेवक यदुवीर साहू, निधि गुप्ता, मोनिका, मानस पाण्डेय, ओम गोभील, वर्षा, सोनिया, प्रदीप जांगड़े, जयलता, दूरपति, किशन साहू, मयंक, रोनित, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे। (10-01-2026)
राष्ट्रीय युवा दिवस: गायत्री परिवार और DIYA द्वारा राष्ट्रनिर्माण एवं युवा प्रेरणा कार्यक्रम।
About Program
स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर गायत्री परिवार, गायत्री विद्यापीठ एवं दिव्य भारत युवा संघ (DIYA) के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता एवं राष्ट्रनिर्माण के विचारों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में डी.एल.एस. महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी के नेतृत्व में रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वाद–विवाद प्रतियोगिता में रोशनी वैष्णव ने प्रथम तथा धनंजय तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समूह गान प्रतियोगिता में सौम्या शर्मा, दुरपति एवं जयलता सोनवानी ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया गया, जिसमें रोशनी वैष्णव ने स्वामी विवेकानंद की भूमिका निभाई। नाटक में यदुवीर साहू, तान्या , दिया, वर्षा, ओम, मानस, रोनित कुर्रे, किशन साहू एवं मयंक कुर्रे ने भी सराहनीय अभिनय प्रस्तुत किया। साथ ही स्वयंसेवक निधि गुप्ता, राहुल साहू ने भागीदारी की l
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता में दिया वर्मा, तान्या शर्मा एवं धनंजय तिवारी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से डी.एल.एस. महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। (11-01-2026)
'स्वदेशी संकल्प दौड़' में DLS महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों (मानस एवं रोनित) ने भाग लिया।
About Program
स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ कार्यक्रम में डी.एल.एस. महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवक मानस पांडे एवं रोनित कुर्रे ने सहभागिता की। (12-01-2026)
छत्तीसगढ़ राजभाषा सम्मेलन में महाविद्यालय की NSS इकाई ने सक्रिय सहभागिता की।
About Program
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित 9वें प्रांतीय सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन हमारे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। यह सम्मेलन छात्रों के लिए अपनी लोक-संस्कृति से गहराई से जुड़ने और भाषाई अस्मिता को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी अनुभव रहा। (11-01-2026)
युवा दिवस पर महाविद्यालय में NSS द्वारा स्वामी विवेकानंद का पूजन। (12-01-2026)
About Program
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के सम्मान में पूजन-अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने प्रेरणापुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय युवा दिवस: बलौदाबाजार कार्यशाला में DLS महाविद्यालय की NSS इकाई ने हिस्सा लिया।
About Program
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला बलौदाबाजार में डी एल एस महाविद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिमानी तिवारी एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की l (12-01-2026)
"चेतना" अभियान: स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में DLS NSS दल की सहभागिता।
About Program
चेतना – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर आधारित कार्यक्रम में डी.एल.एस महाविद्यालय के रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी के साथ स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई l (13-01-2026)
राज्य स्तरीय NSS शिविर के लिए शगुन ढीमर को हार्दिक बधाई।
About Program
अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे महाविद्यालय की बी.एस.सी. (गणित) की छात्रा शगुन ढीमर का चयन राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर (NSS) के लिए हुआ है, जो दिनांक 22 से 28 जनवरी, 2026 तक शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित किया जा रहा है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शगुन एवं दोनों रासेयो कार्यक्रम अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राजभाषा आयोग द्वारा DLS NSS का सम्मान।
About Program
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित नौवें प्रांतीय सम्मेलन (दिनांक 10–11 जनवरी) में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) कार्यक्रम अधिकारी शेख अफरीदी के साथ सहभागिता करने वाले सभी स्वयंसेवकों के लिए उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ: रिवर व्यू में RPF के बैंड कार्यक्रम में DLS NSS की सहभागिता।
About Program
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आरपीएफ द्वारा बिलासपुर के रिवर व्यू में एक संगीत बैंड का आयोजन किया गया, इसमें हमारा रासेयो विभाग सहभागी रहा। (21-01-2026)
DLS कॉलेज NSS द्वारा नेताजी जयंती पर श्रद्धांजलि और बसंत पंचमी पर राष्ट्रसेवा का संकल्प।
About Program
डी एल एस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और बसन्त पञ्चमी के शुभ अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा कर ज्ञान के प्रसार व राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया गया। (24-01-2026)
'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ: रिवर व्यू में DLS कॉलेज NSS की सहभागिता।
About Program
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रिवर व्यू परिसर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में डी एल एस महाविद्यालय की रा.से.यो. इकाई के स्वयंसेवको ने कार्यक्रम में भाग लिया। (25-01-2026)
हाईकोर्ट परेड में DLS कॉलेज NSS की गौरवपूर्ण सहभागिता।
About Program
गणतंत्र दिवस परेड हाईकोर्ट में डी.एल.एस. पी.जी. कॉलेज (DLS PG College) के रासेयो स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता दी ।
क्लीन बिलासपुर ड्राइव: NSS स्वयंसेवकों ने अशोक नगर में चलाया स्वच्छता अभियान।
About Program
NSS इकाई, साइंस महाविद्यालय, बिलासपुर द्वारा क्लीन बिलासपुर ड्राइव के अंतर्गत आज अशोक नगर, बिलासपुर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभियान में हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की।
तकनीकी के सही इस्तेमाल की मिली सीख
About Program
तकनीकी के सही इस्तेमाल की मिली सीख
डी.एल.एस. के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना
About Program
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन, दैवी संपद मंडल युवा समिति, बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को सी.एम.डी. महाविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिलासपुर में “युवा सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में डी.एल.एस. महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में डी.एल.एस. की शगुन ढीमर ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
About Program
राज्य स्तरीय शिविर में स्वयं सेविका शगुन ढीमर की रही सहभागिता (30-01-2026)
ग्राम डगनिया में DLS NSS विशेष शिविर का शुभारंभ।
About Program
ग्राम डगनिया में DLS NSS विशेष शिविर का शुभारंभ। उद्घाटन समारोह की प्रमुख झलकियाँ। 'स्वयं से पहले आप' – सेवा का यह सफर शुरू।
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का तृतीय दिवस
About Program
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तृतीय दिवस पर तालाब एवं पचरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, मंदिर प्रांगण की सफाई, नशामुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं नारा लेखन, साथ ही विधिक साक्षरता विषय पर बौद्धिक परिचर्चा एवं एन.एस.एस. खेल गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
आज शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की जिला संगठक डॉ. कांती अंचल तथा कार्यक्रम अधिकारी रीना ताम्रकार एवं संगीता साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। (03-02-2026)
डी.एल.एस. महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस
About Program
डी.एल.एस. महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर नाली निर्माण कार्य, ग्राम बस्ती की सफाई, नारा लेखन साथ ही डिजिटल साक्षरता एवं नशामुक्ति विषय पर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। (03-02-2026)
डी.एल.एस. कॉलेज NSS शिविर: पंचम दिवस
About Program
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण व नशामुक्ति विषय पर नारा लेखन, दहेज प्रथा एवं नशामुक्ति के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक तथा ग्राम की व्यापक सफाई कर स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार का संदेश दिया गया। (07-02-2026)
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
About Program
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। (07-02-2026)
डी.एल.एस. कॉलेज NSS शिविर: CMHO द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच संपन्न। (07-02-2026)
About Program
डी.एल.एस. कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर में CMHO द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डी.एल.एस. कॉलेज: सात दिवसीय विशेष शिविर। (07-02-2026)
About Program
डी.एल.एस. कॉलेज: सात दिवसीय विशेष शिविर।
डंगनिया में सात-दिवसीय NSS शिविर संपन्न। (07-02-2026)
About Program
हमारे महाविद्यालय का सप्त-दिवसीय NSS डगनिया शिविर अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हो गया है। सभी शिविरार्थी सकुशल वापस लौट आए हैं।
शिविर के सफलतम आयोजन हेतु दोनों कार्यक्रम अधिकारियों श्री शेख आफ़रीदी व श्रीमती हिमानी तिवारी व सभी रासेयो स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाईयाँ !
"मतदान जागरूकता: बिलासपुर में D.L.S. कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों की सक्रियता।"
About Program
चुनाव में बिलासपुर से शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करते हुए डी एल एस महाविद्यालय के NSS के स्वयंसेवक (06 May 2024)
"सामाजिक बदलाव हेतु चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण (16-19 अक्टूबर 2023)।"
About Program
यूनिसेफ एवं छ.ग.उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ अटल बिहारी वाजपेई वि.वि. बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा आयोजित "सामाजिक बदलाव के लिए" चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण (16 /10/2023 - 19/10/2023) तक आयोजित किया गया जिसमे छ.ग. के 16500 स्वयंसेवकों मे से 14 महाविद्यालय के 35 से स्वयंसेवक उपस्थित थे, जिसमें हमारे महाविद्यालय से तीन स्वयंसेवक पायल यादव, पायल बंजारे, विकास पटेल,सुश्री संस्कृति शास्त्री (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) की उपस्थिति रही
"अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय में NSS कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण।"
About Program
आज आदरणीय श्री अशोक श्रोती जी (डीपीए, क्षेत्रीय निदेशक रासेयो, म. प्र.- छ.ग.) व मनोज सिन्हा जी, कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा हमारे महाविद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान रासेयो सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की अमृत-वाटिका में आदरणीय श्री अशोक श्रोती जी के करकमलों से पौधारोपण भी सम्पन्न हुआ।
"ABVV में आयोजित NSS कार्यक्रम अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला (02/09/23)।"
About Program
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में 'रासेयो कार्यक्रम अधिकारियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला' माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी व रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हाजी, पूर्व राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ विमल पटेलजी, डॉ राजकुमार सचदेवजी, डॉ वाई के तिवारीजी, डॉ भूपेंद्र दीवान जी , डॉ मुकुल शर्मा, डॉ संजय तिवारीजी व डॉ कांति अंचल जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इसमेँ महाविद्यालय के रासेयो प्रभारी डॉ प्रताप पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी सुश्री संस्कृति शास्त्री व विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
"मनोज निषाद (NSS) को बीकानेर में मिला 'राष्ट्रीय सामाजिक प्रतीक पुरस्कार' (02-09-23)।"
About Program
हमारे महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवक मनोज निषाद (MSc कम्प्यूटर साइंस) को बीकानेर राजस्थान में 'राष्ट्रीय सामाजिक प्रतीक पुरस्कार' प्राप्त हुआ।
NSS Twitter Page
About Program
Link: https://x.com/NssDls